फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट मरीजों से नियमित करें बात:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
होम आइसोलेट मरीजों से नियमित करें बात:डीएम
विज्ञापन

शामली। डीएम ने कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात प्रभारी अधिकारी से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। शिकायत रजिस्टर की जांच कर निस्तारण की स्थिति जानी।
डीएम जसजीत कौर ने ड्यूटी प्रभारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के चलते होम आइसोलेट किए गए लोगों से निरंतर फोन पर वार्ता करते हुए उनका हाल जानते रहें। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसके लिए जरूरी है कि शहर एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोई भी बिना मास्क के ना रहे। उसके लिए भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ से भी जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सभी कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल श्रमिकों के पुनर्वास के निर्देश
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश के क्रम में बाल एवं किशोर श्रमिकों को अवमुक्त कराने एवं उनके पुनर्वासन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम जसजीत कौर ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को टीम गठित करते दुकानों, ढाबों, प्रतिष्ठानों एवं कारखानों में कार्य कर रहे बाल, किशोर श्रमिकों को चिह्नित कर उन्हें अवमुक्त करने तथा पुनर्वासन संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें