शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश में व्यापारियों के साथ बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर चिंता जताई गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल से फोन पर वार्ता कर उन्हें व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया। बताया कि मेरठ में व्यापारी अमन जैन की हत्या, बुलंदशहर में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजीव बंसल के आवास पर महिलाओं से लाखों की लूट, अलीगढ़ में सराफा व्यापारी से लूट तथा मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना में व्यापारी अनुज कर्णवाल की हत्या और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। बैठक में मुख्य सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, मनोज मित्तल, शिवांक गर्ग, पवन गोयल, आशु पुरी, राजीव गर्ग, गौरव गर्ग, नरेश चंद आदि रहे।