फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले में छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव श्री साक्षी रामचन्द्र इंसीटूट कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञान मेले में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

शामली, बाबरी। गांव भाज्जु में स्थित ओम श्री गुरु साक्षी रामचंद्र इंस्टीट्यूट में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस सरदार सिंह ने किया। विज्ञान मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में कक्षा सात के छात्र मयंक बालियान ने हवा से चलने वाली विंड कार का मॉडल प्रस्तुत किया। रघुकुल विद्यापीठ गढ़ी नौआबाद के सागर व लवेश ने बरसात का पानी एकत्र करने का मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बीए के छात्रों शिवम शर्मा, अमित, शिवम कुमार, विशाल ने गोबर गैस प्लांट से विद्युत उत्पन्न करने का मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी के छात्र-छात्राओं निखिल, संदीप, काजल, रोहित ने आलू से बिजली पैदा करने का मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेले में आयुष व शुभम ने वॉटर शिप, अमन, देवांश ने मोटर वोट, वंश बालियान ने हाइड्रोलॉजिक क्रेन, रिया बालियान व वंशिका ने हाइड्रो पावर प्लांट, प्रिंस ने वाटर अलार्म, छवि बालियान, वंशिका ने ड्रिप से खेती, श्रेष्ठ गर्ग व काकुल वाटर बोट के मॉडल प्रस्तुत किए। मेले में स्वच्छ भारत अभियान, आदर्श घर, जेसीबी, सोलर पावर इरिगेशन सिस्टम, स्मार्ट सिटी आदि मॉडल सराहनीय रहे। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डा. लवलता, प्रधानाचार्य रणधावा मलिक, प्रधानाचार्य कुसुमलता, प्रधानाचार्य रविंद्र पुंडीर, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। का संचालन अंतिम बालियान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें