फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकसी के बीच जुमे की नमाज हुई

विज्ञापन
कांधला में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलिस चौकसी के बीच जुमे की नमाज हुई
विज्ञापन

शामली, कांधला/चौसाना। शुक्रवार को कस्बे में जामा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद के साथ क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। धर्म स्थलों के निकट भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जामा मस्जिद पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाली। नमाज संपन्न होने के बाद थानाध्यक्ष ने लोगों से वार्ता कर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा कोई भी परेशानी अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा।
उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय है। आपत्तिजनक पोस्ट और वायरल संदेशों की कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आकर कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जिससे परिवार, समाज, नगर या क्षेत्र को किसी प्रकार की कोई भी आर्थिक, सामाजिक या जनहानि हो। सभी लोग आपस में भाईचारे व एकता के साथ रहें। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बाजारों में पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना में शुक्रवार को चौसाना में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। धर्मस्थलों के निकट पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र के गांव बल्ला मजरा, भड़ी, गढ़ी हसनपुर आदि गांवों में पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज अदा हुई। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया हुआ था। एहतियात के तौर पर धर्म स्थलों के निकट पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें