श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला में विश्व उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता म
शामली। श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 24 छात्रों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। पीयूष चौहान व अबरार प्रथम रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से की। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीयूष चौहान व अबरार, द्वितीय स्थान सलोनी, तृतीय स्थान पारुल शर्मा व अक्षिता सैनी ने किया। सभी विजेताओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य नए उपभोक्ताओं को उपभोक्ता के रूप में सावधान और जागरूक नागरिक बनाना है। क्लब के अधिकारी ने छात्रों को उपभोक्ता के अधिकारों एवं संरक्षण के बारे में विभिन्न उत्पादों की जानकारी, इनकी गुणवत्ता रखने तथा बीआईएस केयर एप के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया।