फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण की शपथ ली

Sun, 10 Feb 2019 11:12 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
health - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नगरपालिका और सीएचसी पर सदर विधायक तेजेंद निर्वाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य       विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संचारी रोग नियंत्रण से बचाव की शपथ ली। रविवार को नगर पालिका सभागार में सुबह दस बजे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अलावा पालिका और अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि शासन के निर्देश पर दस फरवरी से 28 फरवरी तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार ने बताया कि संचारी रोग दिमागी बुखार, जापानी इनसेफलाइटिस (जेई/एईएस), डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया आदि पर पूरी तरह नियंत्रण पाना शासन की प्राथमिकता में है।

साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव आदि के लिए जागरूकता लाने हेतु संचारी नियंत्रण अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग को बनाया गया, जबकि इसमें पंचायती राज विभाग, नगरपालिका, पशुपालन, शिक्षा आदि विभाग भी सहयोग करेंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने चिकित्सकों की बैठक लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए  शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अशोक हांडा, डॉ. विनय कुमार, डीसीपीएम फहीम अहमद, मलेरिया इंस्पेक्टर समीउल्लाह, चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें