शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी पर रविवार को कक्षा-11 के छात्रों ने कक्षा-12 के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बच्चों को जीवन में आने वाली चुनौतियों और उनका सामना कर आगे बढ़ने के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के डायरेक्टर राजीव गर्ग, रितेश गर्ग और प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर प्रदीप त्यागी ने बच्चों को शुभाशीष देकर जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में स्कॉटिश आफ द डे ब्वाय यश गर्ग स्कॉटिश गर्ल आस्था जैन, मिस्टर विटी अमितेश और शिष्ट, मिस विटी कशिश वर्मा, मिस्टर मोडिस आदित्य शर्मा और मिस मोडिस नंदनी चानना चुनी गई। सभी शिक्षकों ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी।