फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बनाने का बीड़ा उठाएं कार्यकर्ता : राणा

Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। थानाभवन से विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि आने वाले दो महीने कार्यकर्ताओं के लिए अहम हैं। अब तक जितनी मेहनत संगठन के लिए की है, उसका फल दो महीने बाद मिलना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रदेश में सरकार बनाने को पूरी ताकत से जुट जाएं। 
विज्ञापन


शनिवार को शामली में रेलवे रोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर भाजपा संगठन की बैठक हुई। उसमें विधायक सुरेश राणा ने कहा कि 2012 में जिले की दो सीटें तब जीत ली थीं, जब प्रदेश में भाजपा की सिर्फ 47 सीटें आई थीं। अबकी बार 2017 में भाजपा की प्रदेश में 365 से ज्यादा सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश की जनता ने समर्थन देकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया है। 

अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में सरकार बनने तक दिन रात एक कर दें। शामली जिला प्रभारी संजय कश्यप ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस जिले के प्रत्येक सेक्टर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों में हर बूथ के कार्यकर्ता को 60 वोटरों को साथ लाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


 भाजपा नेता मेलाराम ने कहा कि चुनाव की सबसे नीचे की कड़ी बूथ होता है। बूथ स्तर पर हम मजबूत होंगे, तो 365 सीट जीतने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन तरार ने अब तक हुए कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा दी। 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार तथा संचालन राजन बत्रा व राजेश मलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, मनोज शर्मा, सतेंद्र तोमर, डाक्टर मनोज चौधरी, विशेष सरोहा, पूनम राणा, आनंद पुंडीर, मोहित बेनीवाल, प्रियंवदा तोमर, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, विपिन कुमार कौशिक, अनिल चौहान, संजीव मलिक, सतबीर वर्मा, चकरेश, नरेश चौहान, पुनीत द्विवेदी, राजकुमार चौहान, तेजेंद्र निर्वाल, यशपाल पंवार, तरुण अग्रवाल, अमित चौधरी, अभय तोमर, रवि गोयल, सचिन जैन, रवि कश्यप, राजपाल सिंह, आशु नामदेव, अमित विश्वकर्मा, पवन बजरंगी, रीनू सरोहा, सुधीर ताना, राजकुमार बालियान और राजेंद्र सिंह रोड समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें