फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं करें पहल, तभी दूसरों को कर पाएंगे प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मास्टर ट्रेनर भंवर सिंह ने अध्यापिकाओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर यातायात प्रभारी ने कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करने की पहल स्वयं से करेंगे, तभी दूसरों को इसके लिए प्रोत्साहित कर पाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। अध्यापक और अध्यापिकाएं पहले खुद जागरूक होंगी और यातायात नियमों का पालन करेंगी तो विद्यार्थियों और अपने परिचितों को भी इसके लिए जागरूक कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करें। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए सभी को यातायात के नियमों वन वे का प्रयोग, ओवर टेक न करना, गति नियंत्रित रखना, सिग्नल आदि का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज की अध्यापिकाएं मौजूद रही और उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

----
चालक-परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
शामली। परिवहन विभाग द्वारा चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआरटीओ मुंशीलाल ने चालक-परिचालकों ओर यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। परिवहन निगम के चालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कोविड 19 से बचाव की जानकारी दी गई और चालक-परिचालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर चालक-परिचालकों और यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चे वितरित किए गए और सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें