फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व गुर्दा दिवस: गुर्दों का रखे ख्याल, खूब पिएं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गुर्दे शरीर के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। इसके प्रति जागरूक और सचेत करने के लिए मार्च माह के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व गुर्दा दिवस के रूप में मनाय जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान के कारण गुर्दे की बीमारी बढ़ रही है। गुर्दे में रोग आने से शरीर में अन्य रोग भी पनपने लगते हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित खान पान और खूब पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन

शरीर में दो गुर्दे होते हैं, जो शरीर में बनने वाले जहर को बाहर निकालकर खून की सफाई का काम करते हैं। एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी की बीमारी बढ़ रही है तो इसका असर गुर्दे पर भी पड़ता है। गुर्दे शरीर में फिल्टर का काम करते हैं और पानी व नमक की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। खून की कमी को दूर करने के साथ हड्डियों को मजबूत रखते हैं।
यदि गुर्दों में किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि संतुलित खान, नियमित व्यायाम से गुर्दे के रोग होने से बचा जा सकता है। उनका कहना है कि गुर्दे में पथरी, गदूद बनना, पेशाब में संक्रमण या रुकावट आदि कोई समस्या बनती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

--
गुर्दे की बीमारी के लक्षण
- पेशाब में खून आना।
- पेशाब में जलन होना व बार-बार आना।
- पैरों और आंखों में सूजन आना।
- शीघ्र थकान महसूस होना।
- ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना।
- पेशाब की मात्रा में कमी होना
गुर्दे की बीमारी से बचाव।
- रोजाना तीन से चार लीटर पानी पीएं।
- नियमित व्यायाम करें
- धूम्रपान, शराब का सेवन व फास्ट फूड से बचें
- खाने में नमक की मात्रा कम रखें।
- दर्द निवारक गोलियों का अधिक सेवन न करें।
- ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच कराएं।
--
जिले में नहीं डायलिलिस की सुविधा
शामली। जिले में अभी डायलिसिस की सुविधा नहीं है। जिला अस्पताल में पीपीपी मोड़ से डायलिसिस यूनिट लगाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी तक डायलिसिस यूनिट तैयार नहीं हो पाई। इस कारण गुर्दे के मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें