फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो, कुश्ती में छाए खिलाड़ी

Thu, 07 Jan 2016 01:16 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खेल निदेशालय के तत्वाधान में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुश्ती, वशू ओर ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती, वुशू और ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य संत कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 42 किलो वर्ग में विक्रांत, 46 किलो वर्ग में भारत, 50 किलो वर्ग में गौरव, 55 किलो वर्ग में विशाल, 60 किलो वर्ग में लखनराज, 74 किलो वर्ग में प्रदीप, 84 किलो वर्ग में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वुशू प्रतियोगिता 28 किलो बालक वर्ग में वंश, 32 किलो वर्ग में इंद्रजीत, 36 किलो वर्ग में मोहित, 40 किलो वर्ग में अभिषेक, 50 किलो वर्ग में अजय, 55 किलो वर्ग में अमित, 60 किलो वर्ग में अंशुमन, 70 किलो वर्ग में राहुल तथा बालिका वर्ग में 36 किलो वर्ग में प्रिया, 40 किलो वर्ग में प्राची, 45 किलो वर्ग में काजल, 50 किलो वर्ग में रितू, 55 किलो वर्ग में वर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ताइक्वांडो में बालक वर्ग 45 किलो में शोएब मलिक, 48 किलो में निवांशु, 51 किलो में दीपक, 55 किलो में शावेज, 59 किलो में अंकित, 63 किलो में मुकुल, 68 किलो में कमल तथा बालिका वर्ग में 52 किलो में हितेशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, रूकसाना बेगम, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, प्रियंका चौहान, विनोद कुमार, देवराज पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें