बास्केटबाल प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम
शामली। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा नौ से दस के विद्यार्थियों ने बास्केटबाल की बारीकियों को सीखा। कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने वॉलीबाल खेल में अपने जौहर का प्रदर्शन किया।
विजेता बच्चों में छात्रा वर्ग में कक्षा तीन में अर्पिता रुहेला, अनिका, छवि, कक्षा चार में प्रज्ञा गोयल, अनन्या सिंघल, वैदिका, कक्षा पांच में वाणी कालड़ा, चित्राशी, खुशी गुप्ता एवं छात्र वर्ग में कक्षा तीन में नैतिक बसंल, वंश मलिक, केशव राणा, कक्षा चार में अलौकिक, धैर्य मित्तल, कक्षा पांच में केशव मित्तल, जयवर्धन, दक्ष भारती शामिल रहे। बैडमिंटन खेल में बालिका वर्ग में शुगन प्रथम, वाणी द्वितीय तथा बालक वर्ग में उज्ज्वल नैन प्रथम, आदित्य गुप्ता द्वितीय व कुशाग्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल खेल में टैगोर हाउस प्रथम व नेहरू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल खेल में कक्षा 11 ने विजय प्राप्त की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विज्ञान विभाग अध्यक्ष उमेश दत्त शर्मा, सीमा रानी, आभा गर्ग, सुधीर कुमार, रीना गौतम, राजकुमारी, सुजोना, गीता, ईशु मलिक, अनिता, वीणा गुप्ता, शलिनी, संध्या, बनिता, रूपाली, नेहा मित्तल एवं राकेश कुमार संगल, मनीश गोयल, अंकित कुमार गर्ग, गीतिका मित्तल का सहयोग रहा। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को रामायण फिल्म दिखाई गई। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने श्री रामचंद्र जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।