फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में चमका बाजार, 30 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में चमका बाजार, 30 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन

शामली। करीब दो माह से चल रही सुस्ती के बाद नवरात्र में बाजार गुलजार हो गए। जिले में नवरात्र पर लगभग 30 करोड़ का कारोबार होना बताया गया है। व्यापारियों ने 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी बताई है। कहना है कि नवरात्र में बाजार में उछाल आया है, हालांकि जितनी उम्मीद की जा रही थी, उतना नहीं हुआ है। त्योहारों में कारोबार और अधिक होने की उम्मीद है।
नवरात्र शुरू होते ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है। अगस्त और सितंबर माह में बाजार में छाई सुस्ती नवरात्र शुरू होते ही छंटने लगी थी। नवरात्र के पहले दिन से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू होने से बाजार में रौनक छाने लगी थी। सोमवार को अमर उजाला में बाजार की पड़ताल की तो व्यापारियों ने कारोबार में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होना बताया है। व्यापारियों के मुताबिक जिले में लगभग 30 करोड़ का कारोबार होना बताया है।
विज्ञापन

बाजार में छाई मंदी दूर हुई
कपड़ा व्यापारी सतीश चंद का कहना है कि पिछले साल से बाजार अच्छा रहा है। नवरात्र में कारोबार में उछाल आया है। दो महीने से बाजार में जो मंदी छाई थी, वह दूर हुई है, उनका कहना है कि अभी त्योहार का सीजन शुरू हुआ है। उम्मीद है बाजार में उछाल आएगा और उन्हें अच्छा कारोबार होगा।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार सिंघल ने बताया कि नवरात्र में बाजार में चमक आई है। उन्हें कारोबार में इस साल 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि ही हुई है। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि संगल ने बताया कि कारोबार में 15 प्रतिशत का उछाल आया है।
रेडिमेड गारमेंट व्यापारी हनी सरोहा ने बताया कि नवरात्र में बाजार अच्छा रहा है। कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है। उनका मानना है कि अभी त्योहार शुरू हुए है। उम्मीद है बाजार में और उछाल आएगा।
दिल्ली रोड स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंघल का कहना है कि नवरात्र में कारोबार अच्छा रहा है। अक्तूबर माह में उनका करीब 500 बाइक का टारगेट है। अभी तक करीब 125 बाइक बिक चुकी है यानि 30 प्रतिशत कारोबार हुआ है। त्योहारी सीजन में उन्हें जो उम्मीद है, वह पूरी हो जाएगी। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी अंकुर गोयल ने बताया कि नवरात्र में फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन की बिक्री हुई है। नवरात्र क दिनों में 10 से 12 प्रतिशत ही उछाल आया है।
विज्ञापन

जनपद के 12 कस्बों में लगभग 20 हजार व्यापारी है। जनपद में प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये का कारोबार होता है। पिछले दो महीनों में बाजार में मंदी छाई थी, वह नवरात्र में दूर हुई है। जिले में प्रतिदिन 50 लाख रुपये के कारोबार में वृद्धि हुई है। हालांकि उम्मीद इससे ज्यादा की थी। - घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें