फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर नहीं बिकी मिठाइयां, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर नहीं बिकी मिठाइयां, दुकानदार परेशान
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में ईद पर मिठाई की बिक्री न होने से मिठाई विक्रेता परेशान रहे। उनका कहना है कि ईद पर पहली बार ऐसी हालत हुई है। कसबे के मेन बस स्टैंड पर मिठाइयों की दुकान करने वाले व्यापारी राजकुमार शर्मा ने बताया पिछले साल ईद पर उनकी करीब 50 हजार की मिठाइयां बिकी थीं लेकिन इस बार केवल 1200 की मिठाई बिकी है जबकि लागत 30 से 40 हजार आई है।
विज्ञापन

सीताराम का कहना है कि इस ईद पर बनाई गई मिठाइयों को बनाने का भी खर्चा नहीं निकल सकी, केवल 750 रुपये की बिक्री हुई । ऊन रोड पर मिठाई विक्रेता नरेंद्र कश्यप का कहना है पिछले साल डेढ़ लाख की मिठाई बेची थी। इस बार हालत ये है कि कारीगरों की मजदूरी अपनी जेब से देनी पड़ी है। जो मिठाइयां बनाई वे बिकी नहीं। सुभाष सैनी का कहना है कि पहले की अपेक्षा मिठाइयां कम बनाई गई थी, लेकिन वह भी नहीं बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें