फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/जलालाबाद/झिंझाना। पुलिस ने कस्बा जलालाबाद में गोकशी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद से गंगोह जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मौके से कस्बे के शहबाज, शेरदिन व गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे। थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मौके से अवशेष, मांस आर काटने के उपकरण बरामद हुए। इस मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। झिंझाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव टपराना के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मांस ले जा रहे एक आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से काटने के उपकरण बरामद कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम शहनवाज निवासी गांव टपराना है, जबकि उसके दो भाई मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें