शामली में नंदगोपाल नंदी के उद्योग मंत्री बनने पर खुशी मनाते उद्यमी।
- फोटो : SHAMLI
नंद गोपाल के औद्योगिक विकास मंत्री बनने पर बांटी मिठाई
शामली। उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी के औद्योगिक विकास, निर्यात और प्रोत्साहन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाने पर जिले के उद्यमियों ने आतिशबाजी करके मिठाई बांटी।
कैराना रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में जिले के उद्यमियों ने जश्न मनाया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व योगी आदित्यनाथ का आधार जताया। उन्होंने कहा कि नंदी पहली बार नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर प्रदेश में कई इंटरनेशनल व अंतरराज्यीय हवाई अड्डों की शुरुआत की थी। संरक्षक अशोक बंसल ने कहा कि नंदी के माध्यम से प्रदेश के सभी उद्यमियों व व्यापारियों की आवाज को बुलंद होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक प्रमोद ऐरन, पवन गर्ग, प्रवीण गोयल, भारत मित्तल, सुधाकर आर्य, मुकेश जिंदल, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, अशोक जैन, निपुण जैन, रुचिर गोयल, अभिनव बंसल, अपूर्व जैन, कमल गोयल, आशीष अग्रवाल आदि उद्यमी मौजूद रहे।