फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बच्चे को उठाने की बात कहकर घूम रहे थे संदिग्ध युवक, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 11 Nov 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। गांव आमवाली मजरा याहियापुर में दो वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। आरोप है कि दो दिनों तक संदिग्ध युवक बाइक से गांव में घूमते रहे और बच्चे की ओर इशारा कर उसे उठाने की बात कही। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की दोपहर दो से चार बजे के बीच दो युवक बाइक से उनके घर और गली के करीब छह चक्कर लगाते दिखाई दिए। अगले दिन नौ नवंबर को तीन युवक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की लाइट वाली प्लेटिना बाइक से गांव पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उनके दो वर्षीय पोते की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसे उठाना है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें