फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के मामले में संदिग्ध युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग प्रकरण में संदिग्ध युवक को दबोचा
विज्ञापन

शामली। तीन दिन पहले लाइसेंसी रिवाल्वर व तमंचे से हर्ष फायरिंग का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान करने में लगी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीन युवक रिवाल्वर व तमंचे से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो किसी शादी के मौके का दिख रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच करते हुए हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें