फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आंगनबाड़ियों को निलंबित किया

Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। आंगनबाड़ी केंद्र समय पर न खोलने व काम में लापरवाही बरतने पर पांच कार्यकत्रियों को निलंबित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के दौरान अनियमितताएं मिली थीं, जिसकी रिपोर्ट चिकित्सा अधीक्षक ने बाल विकास विभाग को भेजी। जिस पर बाल विकास अधिकारी ने इन कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी, जिसमें कई केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं। बच्चों में कुपोषण के मामले सामने आने पर इन केंद्रों की जांच कराई गई। इस दौरान कई कार्यकत्रियां अनुपस्थित मिलीं, जबकि कुछ केंद्र बंद मिले थे। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन चिकित्साधीक्षक डा. सुशील कुमार ने बाल विभाग को भेजी।

 इस रिपोर्ट पर जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्रवाई की है। इसके चलते पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निलंबित किया गया है। इनमें पूनम रानी, पूनम शर्मा, बबलेश, गीता रानी व किरण लता को सस्पेंड कर दिया गया। ऊंचा गांव की सुपरवाइजर गीता वर्मा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों                  को सस्पेंशन लैटर जारी किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें