फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनांदोलन से बचाएंगे अस्तित्व

Wed, 09 Aug 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  प्रदूषित हो चुकी कृष्णा नदी को पुनर्जीवित करने और जल संरक्षण के लिए अनूठा अभियान चलेगा। कृष्णा नदी किनारे के 32 गांवों को जोड़ते हुए हिंडन-कृष्णा ग्राम समितियों का गठन होगा। साथ ही 40 हजार पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें अधिकतर पौधे जनसहयोग से लगवाए जाएंगे। यह अभियान 19 से 26 अगस्त तक चलेगा। लोगों से अपील की गई है कि वह अपने पूर्वजों के नाम पर एक पौधा रोपें और उस पौधे की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर गंभीरता बरतें।  
विज्ञापन


इस सिलसिले में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में 32 गांवों के प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और हल्का लेखपालों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बीते वर्षों में पौधरोपण तो खूब हुआ, लेकिन पौधों को जीवित बचाकर रखने के लिए जनसहयोग जरूरी होता है। 

इसीलिए तय किया गया कि कृष्णा नदी के आसपास पौधे लगाने में उस इलाके के रहने वाले लोगों की भावना जुड़े, ताकि रोपे गए पौधों को पेड़ का आकार मिल सके। उन्होंने बताया कि हिंडन कृष्णा ग्राम समिति में प्रधान, पूर्व प्रधान, लेखपाल, सचिव और अन्य ग्रामीणों को शामिल किया जाएगा, जो पौध रोपण में गांव के लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन


साथ ही नियमित रूप से पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गिरते भूजल, बिगड़ते पर्यावरण संतुलन से भविष्य को लेकर संकट सामने हैं। यदि हमें अपनी पीढ़ियों को परेशानियों से बचाना है, तो पर्यावरण संरक्षण में गंभीरता लानी होगी।  

इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों से उनकी तरफ से जनसहयोग करते हुए पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। गांव हरड़ फतेहपुर के प्रधान सर्वाधिक
2100 पौधे और बंतीखेड़ा के प्रधान ने दो हजार पौधे लगवाने का आश्वासन दिया। अन्य प्रधानों ने भी ग्राम पंचायत स्तर से पौधरोपण का लक्ष्य तय किया। इस तरह ग्राम पंचायतों के स्तर से 24 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जबकि बाकी 16 हजार पौधे वन विभाग मुहैया कराएगा।  

डीएम ने बताया कि पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य मनरेगा के तहत कराया जा सकता है, लेकिन पौधों की खरीद के लिए जनसहयोग जरूर लें। साथ ही रोपित पौधे पर उस पौधे को खरीदने वाले के नाम की पट्टिका भी लगवाएं। इसी दौरान निर्मल हिंडन कोष के लिए खोले गए बैंक खाते का नंबर भी प्रधानों को बताया गया।

 इस अभियान के लिए सहयोग के रूप में धनराशि जमा कराने का आह्वान किया गया। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया। इस दौरान जिला वनाधिकारी, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, एनजीओ से जुडे उमर सैफ सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें