शामली। सर्विलांस सेल ने करीब नौ लाख रुपये कीमत के 60 स्मार्ट फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए हैं।
जिले में पुलिस के पास अक्सर मोबाइल चोरी होने या खोने की शिकायतें मिलती रहती हैं। चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल को तलाशने के लिए एसएसपी सुकीर्ति माधव ने सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में टीम को जिम्मदारी सौंपी है। सर्विलांस टीम ने प्रयास कर करीब 60 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बरामद किये गए मोबाइल फोन की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे सभी मोबाइल फोन के स्वामियों को सर्विलांस टीम द्वारा बुलाया गया और उनके मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए गए। एसएसपी ने सर्विलांस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुयये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।