आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि निगरानी समिति के माध्यम से ग्राम वार डोर-टू-डोर सर्वे में तेजी लाई जाए। अधिक से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। कोरोना लक्षण युक्त सभी को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए और उनकी टेस्टिंग कराई जाए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि निगरानी समिति से यदि गांव में कोई लक्षण युक्त आदमी मेडिकल किट नहीं लेता है, तो उसको समझाया जाए। मेडिकल किट का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने कॉविड से बचाव हेतु ग्रामों के अंदर मस्जिद मंदिरों में जो लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। उनके माध्यम से ऑडियो संदेश ज्यादा से ज्यादा प्रसारित हो। ई-रिक्शा के माध्यम से भी ग्रामों में प्रचार प्रसार किया जाए। गांव के अंदर सैनिटाइजेशन प्रभावी रूप से हो।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को निर्देश दिए हैं कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निगरानी समिति के साथ अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई की जाए। नए प्रधान बने हैं, जिनकी उम्र 45 वर्ष से ऊपर है। वह अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं। बैठक में मुख्य सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा सभी एसडीएम मौजूद रहे।