शामली। शहर की रेलपार काॅलोनी में बाबा खाटू श्याम के संकीर्तन में रातभर श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। भजन गायकों ने श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत करके गुणगान किया। बाबा खाटू श्याम की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
रविवार की देर रात कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। संकीर्तन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा के सम्मुख डॉक्टर राजेंद्र गोयल पत्नी कमला गोयल ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की।
हरियाणा के फतेहाबाद से आई भजन गायिका ख्वाहिश कपूर, रामपुर मनिहारन से शिवम मित्तल, शामली शहर से हरीश नामदेव ने खाटू श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्त़ुत कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, तेरे दर्शन पाने सावरियां, तुम ना सुनेगा तो काैन सुनेगा, मै बनिए का छोरा ...भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
इस मौके पर खाटू श्याम परिवार, श्री सर्व मंगला शिव शक्ति सेवा समिति, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, संजय गोयल, बॉबी, बीना गोयल, सतीश गोयल,उमा गोयल, पीयूष गोयल, स्वाति गोयल, राजीव गोयल, सुभाष गोयल, नीटू मास्टर, आशीष बनत, रवि गोयल, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
शामली के रेलपार में आयोजित बाबा खाटूश्याम जागरण में सजा दरबार । संवाद