फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नौ घंटे बंद रही पेयजल की आपूर्ति, नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नौ घंटे बंद रही पेयजल की आपूर्ति, नागरिक परेशान
विज्ञापन

शामली। शहर में पाइप लाइन की मरम्मत कार्य चलने के कारण पेयजल की आपूर्ति नौ घंटे बंद रखी गई। पेयजल आपूर्ति बंद रहने से नागरिक परेशान रहे। शाम को सात बजे पेयजल आपूर्ति होने पर नागरिकों को राहत मिली।
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए सभी पाइप लाइनें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। कहीं पर भी पाइप लाइन लीकेज होता है तो उसकी मरम्मत के लिए पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। पिछले सप्ताह टंकी रोड स्थित ओवरहैड टैंक से जुड़ी पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। उस समय पालिका कर्मियों ने मरम्मत करने के लिए कई घंटे पानी बंद रखा था, लेकिन उस दिन मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका ने फिर से पाइप लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि अधिकारियों ने पहले दिन इसकी जानकारी वार्ड सभासदों के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई थी। पालिका अधिकारियों ने शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन मरम्मत कार्य शाम सात बजे तक पूरा होने के बाद शहर की पेयजल की आपूर्ति शुरू हो सकी। लगातार नौ घंटे पानी बंद रहने से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पालिका के जलकल के अवर अभियंता विशाल तोमर ने बताया कि पेयजल पाइप लीकेज होने के कारण मरम्मत कार्य के लिए शहर की पेयजल आपूर्ति बंद रखी गई थी। शाम को पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई है। नागरिकों को इसकी जानकारी पहले ही दी गई थी ताकि उन्हें पानी की समस्या न बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें