फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह से निकली धूप, तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Sat, 04 Jul 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के मुजफ्फरनगर रोड पर गर्मी से बचाव को मुंह ढक्कर स्कूटी पर जाता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
शामली। मौसम में फिर से बदलाव आने के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। सुबह से ही धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बारिश थमने के बाद दो दिन से फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली। दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म होने से लोग गर्मी में परेशान रहे। चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। ज्यादातर लोग घरों के अंदर ही रहे। शाम को धूप हल्की पड़ने पर लोग घर से बाहर निकले। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शनिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें