फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह निकली धूप, दोपहर बाद हुई बारिश

विज्ञापन
शामली में एम एसके रोड पर बरसात में जाते लोग । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में सुबह को धूप निकली और दोपहर बाद 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव में नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले का मौसम बार-बार बदल रहा है। रविवार सुबह बादल छाये रहे। आठ बजे तेज धूप निकली। इसके बाद दोपहर तक धूप निकलने से मौसम गर्म बना रहा। दोपहर बाद चार बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहेगा। बादल छाये रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें