फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखन सुमैया और क्विज में स्वाति अव्वल

विज्ञापन
शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में सड़क सुुरक्षा माह के तहत जिला स्तरीय लेेखन, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लेखन में सुमैया और क्विज प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित लेखन प्रतियोगिता (स्लोगन और कविता) में जैन कन्या इंटर कालेज की इकरा खातून ने द्वितीय व हिंदू कन्या इंटर कालेज की अंशु मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहिबा, तनु, मुशायदा, वंशिका व मनीष ने सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में माघवेंद्र गुप्त, नीटू कुमार व ममता गर्ग शामिल रही।
चित्रकला (पोस्टर व कोलाज) प्रतियोगिता में जैन कन्या इंटर कालेज की अमन प्रथम, देशभक्त इंटर कालेज शामली के शुभम द्वितीय और हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की शालिनी तृतीय रही। नरगिस, शिवानी शर्मा, प्रिया चौहान, उज्जवल और प्रिंस बंसल का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जितेंद्र कुमार, नवनीत कुमार और निधि जैन शामिल रही।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की स्वाति मलिक प्रथम, जैन कन्या इंटर कालेज की इशा मिर्जा द्वितीय व हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की प्रियंका शमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञांश आत्रेय, नैंसी, इसरा, खुशी राठी व सुमित कुमार सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए।
सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर पुरस्कार वितरण हेतु गठित समिति मेें प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, व आनंद प्रसाद रहे। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले सीीी प्रतियोगियों को बधाई दी और जनपद स्तरीय गठित समिति के सदस्यों और निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें