फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ अमावस्या पर सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मंदिरों में बट अमावस्या सुहागिनों ने व्रत रखा और सती सावित्री की कथा सुनी। पूजन पाठ के उपरांत भोजन की थाली कपड़ा अपने बड़े बुजुर्गों को देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कस्बे के मीठी कोई आश्रम, गुसाई वाला तालाब, देवता मंदिर, गंग नहर पर खड़े प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने व्रत परायण किया। जलालाबाद गंगनहर संगम पर किया स्नान किया। ज्येष्ठ माह की बड़ी अमावस पर श्रद्धालुओं ने संगम पहुंचकर डुबकी लगाई। स्नान करने वालों में क्षेत्र के गंगहो, तितरो, थानाभवन, ननौता, जलालाबाद, उमरपुर, सोहांजनी डेरा, भनेड़ा, गंदेवडा आदि दूर दराज से श्रद्धालु प्रात: ही पहुंचे। पंडित अशोक कुआं खेड़ा, पंडित राजेंद्र प्रसाद भनेड़ा, पंडित राधेश्याम शर्मा आदि ने कथा सुनाई। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर में ग्राम कल्याण हेतु महायज्ञ आयोजित किया गया। तुलसी वितरण का कार्यक्रम किया। इस महायज्ञ में प्रधान उत्तम कुमार जाखड़ ग्राम प्रधान ने आये श्रद्धालुओं को तुलसी माता वितरण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें