फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में आया बदलाव, पांच डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बादल छाए रहने और 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बृहस्पतिवार को मौसम बदलाव आया। दिन के तापमान में पांच और रात में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक 12 जून से लेकर 15 जून तक प्री-मानसून बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

लगातार पांच दिन की गर्मी के बाद बृहस्पतिवार सुबह आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिन का तापमान 37 और रात का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शनिवार से लेकर बुधवार तक मौसम बिगडे़गा। बारिश होने के बाद दिन और रात के मौसम में बदलाव आएगा। मानसून यूपी में 22 जून को प्रवेश कर जाएगा। 27 जून से 29 जून तक मानसून शामली समेत वेस्ट यूपी के जिलों और दिल्ली एनसीआर में दस्तक देगा। इससे पूर्व प्री मानसून बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें