फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने की मिठास पर कड़वाहट का साया किसानों का मिलों पर 85 करोड़ बकाया

Sat, 08 Nov 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन/थानाभवन। जिले की ऊन और थानाभवन चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान अब तक नहीं हो सका है। ऊन शुगर मिल पर किसानों का 25 करोड़ जबकि थानाभवन की बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल पर लगभग 60 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है। लगातार मांग और धरना-प्रदर्शन के बावजूद किसानों को उनकी मेहनत की कीमत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ऊन शुगर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप पिलानिया ने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। बताया कि मिल का पेराई सत्र 9 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए शुक्रवार को गेट का 31 हजार क्विंटल और बाहरी केंद्र का 36 हजार क्विंटल का 10 नवंबर का इंडेंट जारी किया गया है।
वहीं, थानाभवन की बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल का नया पेराई सत्र शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद पिछले वर्ष का लगभग 60 करोड़ रुपये बकाया है। किसान संघर्ष समिति ने एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत सभागार में बैठक कर बकाया भुगतान की मांग की थी और आंदोलन की चेतावनी भी दी थी, पर अब तक भुगतान नहीं हुआ है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि किसानों का भुगतान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें