फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने कैंप कार्यालय पर सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/कांधला। सोमवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कस्बे पहुंचने पर दोपहर करीब दो बजे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। कुछ शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को फोन पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुछ लोगों को शीघ्र उनकेे मामले निपटाने का आश्वासन दिया। गन्ना मंत्री ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा सरकार के काम पर न सिर्फ भरोसा जताया है, बल्कि इस बात को हर चुनाव में साबित किया है। सरकार जो काम करती है उसका निर्णय जनता को लेना होता है। उधर, कस्बा कांधला में आनंद सिनेप्लैक्स पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जन समस्याओं को सुना। तरुण अग्रवाल ने हिंदू इंटर कॉलेज से लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक की रोड की जर्जर हालत की समस्या रखी। सिद्धार्थ पराशर ने पूर्वी यमुना नहर पर स्थित श्री नीलकंठ मनकामेश्वर मंदिर के सामने पुल का निर्माण की मांग की। नगर मंडल अध्यक्ष राजीव जैन ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने छोटे पुल के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। सतबीर वर्मा ने जिले में पुरानी हो चुकी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें बदलवाने के साथ उनकी क्षमता को बढ़वाने पर जोर दिया। सुरेश राणा ने डीएम अखिलेश सिंह को समस्याओं पर जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। मौके पर एमएलसी विरेंद्र सिंह, हरबीर सिंह, लवकेश, सत्यबीर सिंह मलिक, सौम्य स्वरूप, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, प्रमोद सैनी आट्टा, नवीन मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें