फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की जिला एवं शहर कार्यकारिणी गठन को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की जिला एवं शहर कार्यकारिणी गठन को बैठक
विज्ञापन

शामली। जिला एवं शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं के बायोडाटा प्राप्त नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव, प्रदेश सचिव शामली पहुंचे और आवेदन लिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र गुड्डू, प्रदेश सचिव सत्यम संयम सैनी शहर के करनाल रोड स्थित पूर्व विधायक पंकज मलिक और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने जिला एवं शहर कांग्रेेेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने जिले में कांग्रेेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में जान फूंकने के लिए जिला एवं शहर अध्यक्षों का निष्पक्ष चयन करके एक नई शुरुआत की है। इसी प्रकार कार्यकारिणी गठन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के लिए जिला प्रभारियों के माध्यम से बायोडाटा मांगा गया है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने जिला एवं शहर कार्यकारिणी के लिए कार्यकर्ताओं के लिए बायोडाटा लिए। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रदीप राठी, धर्मेेंद्र कांबोज, आकाश गोयल, धीरज उपाध्याय, निन्ना अंसारी, हारुण अंसारी, आशीष बालियान, सुमित सहगल, राजेंद्र, अरविंद झंझौट, प्रदीप कश्यप, प्रतीक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें