फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। सूबे के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जहां उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही गन्ना मंत्री के कैंप कार्यालय पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही मंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे, वैसे ही उनके सामने शिकायतों का तांता लगना शुरू हो गया। इस दौरान अधिकांश लोगों ने अपने पारिवारिक विवाद व जमीन से संबंधित विवादों की शिकायतें गन्ना मंत्री के समक्ष रखी। इन पर गन्ना मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि, कई लोगों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। गन्ना मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। सरकार की ओर से गरीब कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका लोग लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें