फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्य वृद्धि न होने के विरोध में हाईवे पर कार्यकर्तओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
कांधना शामली हाईवे पर गांव पंजोखरा के पास गन्ने की होली जलाते भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्य? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य वृद्धि न होने पर गांव पंजोखरा में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगाया और गन्ने की होली जलाई और सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जाम के दौरान पुलिस ने यातायात का रूट डायवर्जन किया।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य वृद्धि न होने और किसानों पर पराली जलाने के मुकदमे दर्ज होने पर बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने गांव पंजोखरा में गन्ने की होली जलाई और सड़क पर बैठकर सांकेतिक भी धरना दिया। जिलाध्यक्ष संदीप चौहान फौजी ने कहा कि तीन वर्ष से सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है, उल्टे सरकार किसानों पर पराली जलाने के मुकदमे दर्ज करने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर विक्रम सिंह, महावीर, रमेश, प्रताप सिंह, देवेंद्र, भौरी, मैनपाल, अनुज चौहान, गुलाब सिंह और सचिन चौहान सहित आदि मौजूद रहे।

कांधना गांव पंजोखरा में थानाप्रभारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें