फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर लगा गन्ने से लदे वाहनों का जाम

विज्ञापन
शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गन्ने के लदे वाहनों के कारण सोमवार को भी शहर में लगा रहा। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर छोटे वाहनों और पैदल निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में सुबह से लेकर देर शाम तक गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा। जाम लग जाने से मिल के गन्ना यार्ड से लेकर मिल रोड, नगर पालिका परिषद रोड, कोतवाली रोड, अस्पताल रोड, बुढ़ाना रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक तक गन्ने वाहन खड़े होने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जाम की स्थिति पैदा होने से हनुमान रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, मिल रोड और अस्पताल रोड़ पर छोटे वाहनों और पैदल निकलना कठिन हो गया।
शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा का कहना है कि रविवार को बूंदाबांदी होने के बाद शामली मिल में बरसात का गन्ना आ जाने से जाम लगा था। सोमवार को मिल के गन्ना यार्ड में कांटा नंबर पांच में एक ट्रैक्टर ट्राली मेें पंचर होने से जाम की स्थिति बन गई थी। शाम के बाद गन्ने के वाहनों का जाम कम हुआ है। मंगलवार सुबह तक गन्ने का जाम खत्म हो जाएगा। ज्यादा गन्ना मिल में आने से सोमवार को किसानों को 50 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की समस्या जस की तस, निकला नहीं समाधान
शामली। हनुमान-कोतवाली रोड निवासी डॉ. अनिल बंसल का कहना है कि गन्ने के वाहनों का आए दिन जाम लगा रहने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। जाम लगने से ग्राहक कम आते हैं। इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि जिला प्रशासन और शामली चीनी मिल प्रशासन को गन्ने के जाम से प्रभावित होने वाले कारोबार और उसके निदान के बारे में कई बार ज्ञापन दे चुके है। चीनी मिल और जिला प्रशासन जाम का स्थाई समाधान नही करा पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें