फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदे ट्रक ने शिक्षक को कुचला

Tue, 03 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। घने कोहरे ने मंगलवार की सुबह एक अध्यापक की जान ले ली। स्कूल जा रहे शिक्षक को सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के चाचा की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह लगभग 7:45 मिनट की है। झिंझाना के सेंट आरसी स्कूल के शिक्षक कस्बा ऊन निवासी रजनीश गोयल बाइक से स्कूल जा रहे थे। घने कोहरे में ऊन झिंझाना मार्ग स्थित काली मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। रजनीश ट्रक के पहिये के साथ लगभग 500 मीटर घिसटता चला गया।

सिर पर हेलमेट होने के बाद भी उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि मृतक के चाचा वीरेंद्र गोयल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। उधर, रजनीश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार रजनीश के दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें