फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 दिन बाद भी एटीएम दे रहे दगा, नो कैश

Tue, 03 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नोटबंदी के 50 दिन बाद भी शहर के एटीएम कैश नहीं दे रहे। अधिकांश एटीएम खराब या बिना कैश के नजर आते हैं। कुछ बैंकों के एटीएम ही दिन में कैश दे पा रहे हैं। भीड़ हो जाने से यहां भी कैश समाप्त हो जाता है। जिसके बाद लोग इधर-उधर भटकते रहतेे हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी से एटीएम में कैश की राशि बढ़ाने के बाद और ज्यादा जल्दी कैश समाप्त हो रहा है। पहले एटीएम में सिर्फ दो या ढाई हजार रुपये मिलते थे, लेकिन अब साढे़ चार हजार निकल रहे हैं। शहर के अधिकांश एटीएम बंद या खराब होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। 

मंगलवार को भी शहर के इंडियन, ओरियंटल, एसबीआई, एक्सिस, एचडीएफसी एटीएम पर भीड़ नजर आई। जिसमें एक घंटे बाद ही कैश समाप्त हो गया। 
जिसके बाद एटीएम के शटर डाल दिए गए। पीएनबी, इंडियन ओवरसीज, इंडिकैश, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम बंद मिले। यूनियन, एक्सिस एटीएम खराब मिले। बैंक मैनेजरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैंक में कैश की कमी के चलते एटीएम में कैश नहीं डाला गया। पहले अपने ग्राहकों की पूर्ति की जा रही है, जब हालात सुधर जाएंगे तो एटीएम में कैश डाला जाएगा। 
विज्ञापन


कई एटीएम के आज तक नहीं खुले शटर
शहर में कई बैंकों के 50 दिन बाद भी एटीएम के शटर नहीं खुल सके हैं। जिनमें अभी तक कैश डालना दूर की बात है उनकी अभी तक कैसेट भी नहीं बदली गई है। कैसेट बदलने के बाद ही वह नए दो हजार और पांच सौ के नोट निकाल सकेंगे। जिसमें शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनाईटेड एटीएम ऐसे हैं जिनमें 50 दिन के अंदर कोई कैश नहीं डल सका। ओरियंटल बैंक प्रबंधक दीपक कुमार और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधक ने बताया कि कैश की दिक्कत चल रही, हालात सुधरते ही कैश और कैसेट डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें