फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मिल की गन्ना पेराई पटरी पर लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की शामली मिल की गन्ना पेराई अब पटरी पर लौट आई है। चीनी मिल अभी तक एक लाख क्विंटल गन्ने की पेेराई कर चुकी है। राणा समूह की ऊन चीनी मिल पर्याप्त गन्ना न आने से बृहस्पतिवार को चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिले की राणा समूह की ऊन चीनी मिल ने तीन नवंबर को पेराई पूजन हुआ था। मिल को सात नवंबर को चालू करने की घोषणा की गई थी। बृहस्पतिवार को ऊन चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना न मिलने से चालू नहीं हो पाई है। गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि मिल के क्रय केंद्रों पांच हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो पाई है। अपेक्षा से कम गन्ना आने के कारण चीनी मिल को चालू नहीं किया गया है। पर्याप्त गन्ना आने के बाद शुक्रवार की शाम को मिल को चालू किया जाएगा। उधर, शामली गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि चीनी मिल अभी तक एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें