शामली गन्ना समिति कार्यालय में गन्ना सचिव का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया और 29 अक्तूबर से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति सचिव का भी घेराव किया।
शुक्रवार को शामली नगर पालिका परिषद कार्यालय मेें हुई भाकियू की बैठक की अध्यक्षता गुड्डू बनत ने की। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि पड़ोसी जिलों में 84 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। शामली जिले में मात्र 55- 56 प्रतिशत ही भुगतान हुआ है। भाकियू शामली ब्लाक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली गन्ना समिति कार्यालय में पहुंचकर समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी का घेराव किया और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार,मडल अध्यक्ष भवर सिंह, थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष ओमपाल सिंह, कैराना ब्लाक अध्यक्ष गयूर हसन,लाखन टोड़ा, पप्पू भारसी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।