फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थाने के गांव लक्ष्मणपुरा के ग्रामीणों ने ढाबा संचालक और कर्मचारी को डोडा पोस्त के मामले में फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में एसपी से मिले ग्रामीणों ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात एक निजी कार से तीन व्यक्ति ढाबे पर आए थे। उन्होंने आते ही डोडा खरीदने की बात कही। ढाबे पर डोडा खरीद एवं बिक्री से इंकार करने पर उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की। मामकौर पत्नी चतर सिंह कश्यप ने बताया कि इसे लेकर ग्रामीण ढाबे पर एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी से आए लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अश्वनी शर्मा, धीरज उपाध्याय, सेवादल प्रभारी धर्मेंद्र कांबोज, बाबूराम, रूपक तोमर, जितेंद्र सिह कश्यप, श्याम कश्यप आदि ने बताया कि ढाबे पर आए लोगों द्वारा बुलाई गई पुलिस ने निर्दोष लोगों को उठा लिया। ढाबे के नौकर सुनील कुमार की पिटाई की तथा उसका डोडा पोस्त के आरोप में चालान कर दिया। दो अन्य व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। ग्रामीणों ने डोडा पोस्त के मुकदमे को वापस लेने तथा तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें