शामली। जिले की थानाभवन, ऊन चीनी मिलें नए पेराई सत्र 2024-25 में भी किसानों को 14 दिन में बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर पा रही है। नए पेराई सत्र चालू होने पर थानाभवन और ऊन चीनी मिल पर नया पुराना मिलाकर 94 करोड़ 19 लाख रुपये बकाया हो चुका है, किंतु चीनी मिल की ओर से किसानों को कोई भुगतान नहीं किया गया है। किसान गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों में मिल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
नए पेराई सत्र में थानाभवन मिल गत तीन नवंबर को चालू हुई थी। पिछले 22 दिन में 17 लाख 24 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। 14 दिन में थानाभवन मिल पर 21 करोड़ पांच लाख रुपये की नए सत्र का किसानों का बकाया हो चुका है, जबकि गत पेराई सत्र का थानाभवन मिल पर 51 करोड़ 94 लाख बकाया है। इसी प्रकार ऊन चीनी मिल का नया सत्र आठ नवंबर को चालू हुआ था। पिछले 17 दिनों में ऊन चीनी मिल तीन करोड़ 46 लाख रुपये का गन्ना पेराई कर चुका है। ऊन चीनी मिल पर 17 करोड़ 78 हजार रुपये बकाया है।
डीसीओ रंजीत सिंह ने बताया कि थानाभवन चीनी पर 14 दिन के मुताबिक किसानों का 21 करोड़ पांच लाख रुपये नए पेराई सत्र का बकाया है। ऊन चीनी मिल तीन करोड़ 46 लाख रुपये के गन्ने की पेराई की है। जिले की दोनों चीनी मिलों पर 24 करोड़ 51 लाख रुपये बकाया हो गया है। दोनों मिलों पर पुराना और इस बार का मिलाकर 94 करोड़ 19 लाख रुपये किसानों का बकाया हो गया है।
- यह बोले किसान
- ऊन क्षेत्र के बझेड़ी के किसान का देवराज चौधरी का कहना है कि पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान ऊन चीनी मिल पर बकाया है। नए सत्र का भी 14 दिन का भुगतान चीनी मिल की ओर नहीं किया गया है।
ढिंढाली के किसान संजय शर्मा का कहना है कि नए सत्र में किसान ऊन गन्ना सहकारी समिति पर किसान धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। नया भुगतान 14 दिन में होना चाहिए।
भमेड़ी के किसान विकास चौधरी का कहना है कि ऊन चीनी मिल 14 दिन किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। मिल पर पिछले साल का भी 17 करोड़ 74 लाख रुपये बकाया है। पिंडौरा के किसान हरेंद्र चौधरी का कहना है कि नए पेराई सत्र शुरू हुए 20 दिन हो गए हैं, अब तक पिछले साल का भुगतान नहीं किया गया।
नए पेराई सत्र के 21 दिन पूरे, भुगतान शून्य
थानाभवन। किसान सुरेंद्र सैनी के मुताबिक थानाभवन चीनी मिल पर पिछले सत्र का बकाया गन्ना के साथ नए सत्र चालू हुए 21 दिन बीत चुके हैं। पुराने के साथ नया गन्ना भुगतान किसानों का बकाया हो चुका है। किसान राजेंद्र सिंह मुल्लापुर ने बताया गत वर्ष का किसानों का गन्ना भुगतान अवशेष है। इस वर्ष चार पर्चियों पर गन्ना डाला है, मिल की ओर से नया भुगतान शून्य है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह का कहना है कि पिछले सत्र का 15 दिसंबर तक गन्ना भुगतान किया जाएगा।
- जिले की ऊन -थानाभवन मिल का बकाया धनराशि
मिल - बकाया धनराशि
1- नए सत्र में बजाज समूह थानाभवन मिल 21 करोड़ 5 लाख रुपये
वर्ष 2023-24 का थानाभवन मिल का बकाया 51 करोड़ 94 लाख रुपये
2- ऊन मिल का नया सत्र 03 करोड़ 46 लाख रुपये
वर्ष 2023-24 का ऊन मिल पर बकाया 17 करोड़ 74 लाख रुपये
बकाया कुल धनराशि 94 करोड़ 19 हजार रुपये
- थानाभवन मिल की नए सत्र में कुल पेराई 17 लाख 24 हजार क्विंटल
ऊन चीनी मिल की नए सत्र में कुल गन्ने की पेराई आठ लाख 24 हजार क्विंटल