फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर फूंकने से तीन घंटे बंद रही नो केन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। एनीवेटर की मोटर फूंकने के कारण बुधवार को तीन घंटे शुगर मिल में गन्ने की पैराई नहीं हो पाई। इससे मिल में पहुंचे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे गन्ने की पेराई के दौरान अचानक शुगर मिल में खोई खींचने वाले एनीवेटर की मोटर फुंक गई। जिससे गन्ने की पेराई बाधित हो गई। मोटर फुंकते ही मिल में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी अधिकारी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और मोटर को खुलवाकर दोबारा ठीक कराई। इस दौरान तीन घंटे शुगर मिल में गन्ने की तौल भी रोक दी गई। इससे शुगर मिल में पहुंचे किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साढ़े नौ बजे तक कर्मचारियों ने मोटर को ठीक कर दोबारा चालू किया, इस दौरान तीन घंटे काम प्रभावित रहा। जब मिल चालू हुई तो तब जाकर मिल अधिकारियों एवं किसानों ने राहत की सांस ली। शुगर मिल के जीएम केन लेखपाल सिंह ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण मिल संचालन में कुछ दिक्कतें हुई थी, समस्या का समाधान कर दिया गया है। अब शुगर मिल का विधिवत संचालन किया जा रहा है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी किसान आर्येश, विनोद, अमित ने गन्ना समिति में शिकायत की है कि समिति की ओर से गन्ना पर्ची समय से नहीं पहुंचाई जा रही, जिस कारण उनके खेत खाली नहीं हो रहे। पर्चियां न मिलने के कारण उनकी गेहूं की बुआई भी लेट हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें