शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार को सुबह तकनीकी खराबी आने के कारण शामली चीनी मिल दो घंटे से अधिक समय बंद रही। जिसके चलते शहर में गन्ने के वाहनों से जाम लग गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तकनीकी खराबी आने के बाद शामली चीनी मिल बंद हो गई। मिल को ठीक करके सुबह साढ़े आठ बजे चालू किया गया। इस दौरान गन्ना वाहनों की शहर की सड़कों पर लाइन लग गई। सुबह व्यवस्था सुचारु की गई, लेकिन शाम को अचानक गन्ना अधिक आ गया और तौल उसके अनुसार नहीं हो सकी। जिससे एक बार फिर शाम को सड़कों पर जाम लग गया। शहर के मिल रोड, अग्रसेन चौक से हनुमान रोड, वर्मा मार्केट तक लग जाने से पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चीनी मिल में तकनीकी खराबी आ जाने से मिल बंद हो गई थी। शाम को गन्ना अधिक आ जाने से सड़कों पर गन्ना वाहनों से जाम लग गया। रात तक गन्ने के जाम पर काबू पा लिया जाएगा।
शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI