फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में दिखाया दम

Mon, 19 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शामली डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय जिला किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसका  उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न पब्लिक स्कूलों के बॉक्सरों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में आयोजित प्रतियोगिता में सात से 19 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना भविष्य संवारना चाहिए। सिल्वर बेल्स, ओशो दीप, देवी उमराकौर, सूरजमल और शामली मार्शल आर्ट के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा किया। 

बालिकाओं में अच्छा प्रदर्शन कर राधा ने स्वर्ण, गुनगुन ने स्वर्ण, कृति और मनप्रीत कौर ने रजत पदक प्राप्त किया। बालकों में आयूष एवं अनिकेत ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसी तरह आगे भी प्रदर्शन जारी रखें।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी ने विजेता बच्चों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान संस्था सचिव गौरव, अध्यक्ष खुशी, सोनू सैनी, सतीश कुमार, अजय पुंडीर व अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें