फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चिकित्सक की मौत

Mon, 19 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
शामली। कुड़ाना मार्ग पर ईंट भट्टे के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक चिकित्सक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन


गांव भाज्जू निवासी अंकित (30) पुत्र सुखपाल सिंह गांव में क्लीनिक चलाता था। रविवार को अंकित शामली में मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह कुड़ाना मार्ग पर ईंट भट्टा नंबर तीन के पास पहुंचा, तो विपरीत दिशा से आए वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी, जिस कारण लहूलुहान होकर वह घटनास्थल पर गिर गया।

 हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कांजरहेडी गांव के युवक ने अंकित को शामली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अंकित के परिजन भी जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसको दिल्ली रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसको बुढ़ाना मोड़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें