फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे जाम, हंगामा

Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव सेवापुर में मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पशुओं को लेकर जा रही महिला और एक बच्चे को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए जबकि भैंस और बछड़े की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। तीन घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गांव सेवापुर निवासी विद्यावती पत्नि श्रीनिवास शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने पशुओं को लेकर घेर में जा रही थी। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पार कर रही थी तो अचान एक ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। भैंस और बछड़े की मौत हो गई, जबकि विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी तथा आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे जाम कर दिया।  सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उसके बाद तहसीलदार ऊन मदन लाल राठौर आए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। झिंझाना थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि एसआई सुशील कुमार की ओर से जाम लगाने और हाईवे पर हंगामा करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं, जाम के दौरान एक ट्रक चालक जल्दी निकलने के प्रयास में डिवाईडर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

तीन घंटे तक जाम से बिलबिला उठे लोग 
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर सुबह करीब छह बजे हादसा हुआ। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए करीब सात बजे जाम लगा दिया। इसके बाद दस बजे तक दोनों ओर कई किमी तक लंबी लाइन लग गई। जाम के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें