शामली। वीवी पीजी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष 2014-15 के व्यक्तिगत छात्र- छात्राओं ने परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को वीवी पीजी कॉलेज के बीए प्रथम 2014-15 व्यक्तिगत के सुधीर कुमार, अंकित, गौरव, अनिल, दीपा, आरती, मीनू आदि छात्र- छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन डीएम ओपी वर्मा को सौंपा। बताया उन्होंने बीए प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा दी थी, अभी तक उनकी परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ। जबकि अन्य कॉलेजों के प्राईवेट और रेगुलर रिजल्ट आ चुके हैं तथा बैक पेपर की अंतिम तिथि पांच नवंबर को है।
परीक्षा परिणाम पांच नवंबर तक न आने से एक साल बेकार हो जाएगा। प्राचार्या ने कहा प्राइवेट छात्राओं के परीक्षा परिणाम की कोई जिम्मेदारी नहीं है।