फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चौक बना नया हॉटस्पॉट, सील किया क्षेत्र

विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर बनाया गया नया हॉटस्पॉट - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर में बने नए हॉटस्पॉट क्षेत्र में डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्षेत्र में बाजार की करीब 30 से अधिक दुकानें भी बंद रहेंगी। पूरे क्षेत्र का बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मोहल्ला सुभाष चौक पर व्यापारी की पत्नी के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य टीम ने महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर ले गई थी। प्रशासन ने महिला के निवासी वाले क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। रविवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने नए हॉटस्पॉट सुभाष चौक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी और यातायात प्रभारी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र के सील किए गए क्षेत्र, सैनिटाइजेशन आदि की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि सील किए गए क्षेत्र में प्रभावित मकान और दुकानों को बल्ली चाली से बैरिकेडिंग कराई गई है। सभी दुकानों और आवासीय भवन का सैनिटाइजेशन कराया गया है। सील हुए क्षेत्र में दुकानों के अलावा आवासीय भवन मात्र एक है, जिसमें कोरोना पॉजिटिव महिला का परिवार रहता है। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के नियमों का सख्ती से पालन करें।

शामली सुभाष चौक पर स्थित हॉटस्पॉट सेंटर का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर वह एसपी विनीत जयसवाल- फोटो : SHAMLI

शामली सुभाष चौक पर बनाया गया नया हॉटस्पॉट- फोटो : SHAMLI

शामली सुभाष चौक पर बनाया गया हॉटस्पॉट पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें