फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में साप्ताहिक बंदी के दिन बंद रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। प्रशासन द्वारा अनलाक-1 में रविवार को घोषित साप्ताहिक बंदी पर जनपद में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी ट्रेड की दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने बाजार में गश्त कर साप्ताहिक बंदी का जायजा लिया।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में प्रशासन द्वारा सभी ट्रेड की दुकानों को निर्धारित समय में खोलने की अनुमति दी है। साथ ही जनपद में रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की है। इस दिन दवा, दूध, सब्जी और फल की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को शामली शहर समेत पूरे जनपद में दुकानें बंद रखी गई। पुलिस ने भी बाजार में गश्त कर बंद दुकानों का जायजा लिया। उधर, कैराना के बाजारों में आवश्यक वस्तुओं फल, सब्जी, दूध व दवाइयों की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानें पूरी तरह बंद रही। बाजारों में साप्ताहिक बंदी को लागू कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें