फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और लगन से करें पढ़ाई, सफलता मिलेगी

विज्ञापन
शामली के हिंदू कन्या इंटर कालेज में आयोजित करियर काउंसिलिंग में मौजूद पूर्व डीआईजी गोविंद अग्रव - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीनियर कक्षा की छात्राओं को कॅरियर बनाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी गोविंद अग्रवाल और इसी साल आईपीएस के लिए चयनित शामली निवासी अर्पित संगल ने सीनियर छात्राओं को कॅरियर बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। पूर्व डीआईजी ने कहा कि हम जिस भी कार्य को करें पूरी लगन, सेवा और समर्पित भाव से करना चाहिए। कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी होनी चाहिए, तभी वे अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। अपने अधिकारों का सद्उपयोग करते हुए जनता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहे। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
आईपीएस के लिए चयनित अर्पित संगल ने कहा कि लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तभी आगे बढ़ा जा सकता है। जिस विषय में या क्षेत्र में रुचि हो, उसी में मेहनत कर मुकाम हासिल करें। कॅरियर बनाने में माता-पिता और गुरु से बड़ा कोई हितैषी नहीं हो सकता। इसलिए उनके द्वारा बताए और दिखाए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। संचालन प्रवक्ता मीनाक्षी ने किया। कार्यक्रम में कालेज प्रबंधक मुनीश संगल, प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें